कर्नाटक को मिला नया मुख्यमंत्री, समारोह में पहुंचे राहुल-प्रियंका

कर्नाटक। कर्नाटक में सिद्धरमैया ने शनिवार को यहां दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ डी. के. शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री और कुछ दूसरे विधायक मंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों से हाथ मिलाया और शपथ ग्रहण लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

डीके शिवकुमार के बाद तीसरे नंबर पर जी परमेश्वर ने शपथ ली। चौथे नंबर पर केएच मुनियप्पा ने शपथ ली। मुनियप्पा देवनहल्ली की कोलार सीट से विधानसभा से सातवीं बार विधायक बने हैं। वह 30 साल सांसद रहे हैं। केंद्र सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं। 2009 में रेल राज्यमंत्री भी थे। उन्हें उनके कद के अनुसार चौथे नंबर पर शपथ लेने के लिए भेजा गया। शपथ ग्रहण के बाद शाम को कैबिनेट मीटिंग होगी और कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने पर काम होगा।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राहुल गांधी ने मंच पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का हाथ पकड़ा। उन्होंने दोनों का हाथ एक साथ ऊपर उठाया। इस दौरान खूब जयकार के नारे लगे। राहुल गांधी ने इस सीन से यह संदेश दिया कि कांग्रेस में सब ठीक है। सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों मिलकर अच्छी सरकार चलाएंगे। दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बेंगलुरु में नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के नामित उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में एक हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए।

Tag: #nextindiatimes #karnataka #cm #siddharamaia

Related Articles

Back to top button