30 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

कन्नौज से अखिलेश यादव ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

Print Friendly, PDF & Email

कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2022 (Lok sabha election 2024) के लिए आखिरकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र (nomination) दाखिल कर दिया। इस मौके पर पार्टी के तमाम दिग्गज नेता उनके साथ मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी-अखिलेश यादव ने की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, BJP पर साधा निशाना

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नामांकन (nomination) के दौरान उनके साथ रामगोपाल यादव सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले तेज प्रताप सिंह को टिकट दिया गया था लेकिन उनका टिकट वापस ले लिया गया। माना जा रहा है स्थानीय नेताओं के दबाव में अखिलेश यादव ने यह फैसला लिया था और खुद ही कन्नौज से चुनाव लड़ने का मन बनाया।‌

नामांकन (nomination) करने के लिए उनके साथ भारी जनसैलाब पंहुचा था। सड़क पर वाहनों के काफिले के ही दिखाई दे रहे थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नामांकन (nomination) के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। पार्टी कार्यालय पर आज सुबह से काफी चहल-पहल देखी जा रही थी और नामांकन के लिए जोर – शोर से तैयारियां चल रही थीं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चार सेट में अपना पत्र दायर किया है। बता दें चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन (nomination) का आज आखिरी दिन है। इन आखिरी क्षणों में भी कन्नौज सीट पर उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी काफी संस्पेंस बना रहा क्योंकि दो दिन पहले अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था; जिसे लेकर तमाम पार्टी नेताओं में नाराजगी थी।

Tag: #nextindiatimes #AkhileshYadav #nomination

RELATED ARTICLE