38.9 C
Lucknow
Friday, April 25, 2025

मशहूर फिल्म मेकर एलेनोर कोपोला का निधन, जीता था एमी अवॉर्ड

डेस्क। मशहूर डायरेक्टर और एमी अवॉर्ड (Emmy Award) विजेता रहीं एलेनोर कोपोला (Eleanor Coppola) का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि एलेनोर (Eleanor Coppola) अमेरिकन फिल्म डायरेक्टर (director) फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की पत्नी थीं।

यह भी पढ़ें-सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर भी देखने को मिलेगा ‘शैतान’, जानें पूरी डिटेल

एलोनोर कोपोला (Eleanor Coppola) की पुष्टि उनकी फैमिली ने की है। वह हॉलीवुड का चर्चित नाम थीं। हॉलीवुड डायरेक्टर (Eleanor Coppola) ने अपने करियर की शुरुआत 60 के दशक में की थी। वह पिछले 60 साल से अपने निर्देशन और लेखन के जरिए दर्शकों को लुभा रही थीं। हालांकि 87 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बता दें कि फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की पत्नी और डायरेक्टर (director) एलेनोर कोपोला (Eleanor Coppola) को डॉक्यूमेंट्री हार्ट्स ऑफ डार्कनेस: ए फिल्ममेकर्स एपोकैलिप्स के निर्देशन के लिए एमी अवॉर्ड (Emmy Award) से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 80 साल की उम्र में अपनी पहली फीचर फिल्म का निर्देशन किया था। एलेनोर (Eleanor Coppola) के परिवार में उनकी बेटी सोफिया कोपोला फेमस निर्देशक, निर्माता और ऑस्कर विनर फिल्म की राइटर रही हैं। उनके बेटे रोमन कोपोला भी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म के लेखक रह चुके हैं।

एलेनोर कोपोला (Eleanor Coppola) के पति और मशहूर डायरेक्टर (director) फ्रांसिस फोर्ड कोपोला भी पांच बार ऑस्कर विनिंग फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलेनोर (Eleanor Coppola) के बड़े बेटे और एक्टर जियान-कार्लो कोपोला की 1986 में 22 साल की उम्र में एक हादसे में मौत हो चुकी थी।

Tag: #nextindiatimes #EleanorCoppola #director

RELATED ARTICLE

close button