31 C
Lucknow
Friday, July 26, 2024

ऑस्कर 2024 के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी live स्ट्रीमिंग

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। ऑस्कर (Oscars 2024) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। इसमें नॉमिनेट होने वाले सदस्यों के अलावा फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल का एकेडमी अवॉर्ड (Academy Awards) बस अनाउंस होने वाला है। इसमें महज 4 दिन का वक्त बचा है। इस बार जिमी किमेल की बतौर होस्ट तीन साल बाद वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘आर्टिकल 370’ का तूफान, अब तक कर डाली इतनी कमाई

इसके अलावा (Oscars 2024) प्रेजेंटर्स के नाम भी अनाउंस कर दिए गए हैं। 10 मार्च (रविवार) रात को अमेरिका (America) में ये अनाउंस किए जाएंगे लेकिन अगर आप इंडिया में इसे लाइव देखना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कि इस कब और कहां देख सकते हैं। Oscars 2024 कैलिफोर्निया (California) के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होंगे। 10 मार्च को रेड कारपेट सेरेमनी होगी। इसके बाद विनर्स के नाम अनाउंस किए जाएंगे।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 (Oscars 2024) को भारत में भी दर्शक अपने घरों में देख सकते हैं क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) इसकी स्ट्रीमिंग करने के लिए तैयार है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अवॉर्ड्स की स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी साझा की गई है। भारतीय दर्शक ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी (Oscars 2024) सोमवार, 11 मार्च को सुबह 4:00 बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। मंगलवार यानी 5 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस साल ऑस्कर नॉमिनेटिड अधिकांश फिल्मों की एक रील साझा की।

बता दें कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Hotstar) द्वारा शेयर की गई (Oscars 2024) की रील में ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’, ‘ओपेनहाइमर’, ‘बार्बी’, ‘मेस्ट्रो’, ‘पुअर थिंग्स’ और ‘अमेरिकन फिक्शन’ जैसी नॉमिनेटिड फिल्मों की क्लिप दिखाई गई हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 (Oscars 2024) के लिए ‘ओपेनहाइमर’ 13 नॉमिनेशन के साथ 96वें अकादमी पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसके बाद 11 नॉमिनेशंस के साथ ‘पुअर थिंग्स’ है। ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ ने 10 नॉमिनेशनल (nominations) हासिल किए हैं।

Tag: #nextindiatimes #Oscars2024 #hotstar #livestreaming

RELATED ARTICLE