30 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

इन वजहों से उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं बाल, जानें समस्या का निवारण

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। 40 की उम्र के बाद बाल सफेद होना आम बात है जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है, उसके बाल सफेद (gray hair) होने लगते हैं लेकिन आजकल बहुत से लोगों को बेहद कम उम्र में ही सफेद बालों (gray hair) की समस्या से गुजर रहे है। बता दें कई मामलों में ये जेनेटिक (genetic) होता है लेकिन कई बार इसकी वजह शरीर में कई पोषक तत्वों (nutrients) की कमी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक से भी ज्यादा जानलेवा है कार्डियक अरेस्ट, जानें लक्षण व बचाव के उपाय

आजकल के समय में 12 से 32 साल की उम्र में भी लोग सफेद बालों (gray hair) की समस्या का सामना कर रहे है। इनकी कई वजह हो सकती है। समय से पहले बाल सफेद होने की वजह आपकी खराब लाइफस्टाइल (lifestyle) और खान-पान हो सकती है। चलिए हम आपको बताते है कि कम उम्र में बाल सफेद (gray hair) होने की क्या वजह हो सकती है।

-दरअसल बालों के विकास के साथ ही उनका प्राकृतिक रंग (natural color) बरकरार रहने के लिए पोषण की जरूरत होती है। अगर हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो इससे बाल सफेद (gray hair) होने लगते हैं। कई तरह के विटामिन (vitamins) और खनिजों की कमी जैसे विटामिन बी 12 (vitamin B12), आयरन, तांबा और जिंक की कमी सफेद बालों (gray hair) का कारण बन सकती है।’

-इसके अलावा शरीर में हार्मोनल बदलाव (hormonal changes) होना आम है। मुख्य रूप से ये महिलाओं में ज्यादा होता है। गर्भावस्था (pregnancy) या मासिक धर्म के दौरान बालों का रंग प्रभावित हो सकता है। मेलानोसाइट- स्टिमुलेटिंग हार्मोन (एमएसएच) और कोर्टिसोल (cortisol) जैसे हार्मोन में उतार-चढ़ाव और असंतुलन सफेद बालों (gray hair) की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

-आज कल तनाव (Stress) होना आम बात है। ये किसी भी उम्र में देखा जा सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (stress hormones) का स्राव होने लगता है जो लंबे समय तक बालों के रंग (gray hair) समेत शरीर के कई कार्यों को प्रभावित करता है।

-धूम्रपान (Smoking) करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है इससे न केवल शरीर में बिमारियां होती है बल्कि ये बालों को सफेद (gray hair) करने का भी मुख्य कारण है। धूम्रपान करने से शरीर में हानिकारक विषाक्त पदार्थ बढ़ जाते है, जिससे कम उम्र में ही सफेद बाल (gray hair) जैसे लक्षण दिखाई देते है।

बचाव के उपाय :

बालों को सफेद (gray hair) होने से बचाने के लिए सबसे पहले डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है। पौष्टिक आहार लें, ताकि शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स (vitamins) मिल सकें। डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर, टमाटर, अंकुरित अनाज और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। बैलेंस डाइट (balanced diet) का पालन करें और हेल्थी फूड आइटम्स को रेग्युलर अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपके बालों को जल्दी सफ़ेद (gray hair) होने से रोकने में मदद कर सकता है, साथ ही आपके बालों के हेल्दी रखने में भी मदद कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #grayhair #beauty #diet

RELATED ARTICLE