29 C
Lucknow
Tuesday, May 14, 2024

बेटी और पति के साथ रामलला के दरबार पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Print Friendly, PDF & Email

अयोध्या। कुछ दिन पहले ही प्रियंका (Priyanka Chopra) भारत आई हैं। उनके बाद निक जोनस (Nick Jonas) भी इंडिया पहुंचे। अब दोनों को प्यारी बेटी के साथ राम मंदिर (Ram temple) में स्पॉट किया गया। राम के नाम का तिलक लगा पूरी परिवार भक्ति में डूबा दिख रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस (Priyanka Chopra) पीली रंग की साड़ी के साथ हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहने दिखीं।

यह भी पढ़ें-राम मंदिर को लेकर TMC विधायक के बिगड़े बोल, कहा- ‘अपवित्र है मंदिर’

वहीं मालती मेरी और निक जोनस (Nick Jonas) भी भगवान (Ram temple) की आस्था में डूबे हुए और एथनिक अंदाज में दिखे। प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) जैसे ही अयोध्या पहुंचे, वहां फैंस की भीड़ लग गई। हर कोई ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगा। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। प्रियंका (Priyanka Chopra) को भारत के अलग-अलग मंदिरों में समय-समय पर स्पॉट किया जाता है। पिछली बार जब एक्ट्रेस भारत आई थीं तब भी उन्होंने भक्ति वाला अंदाज दिखाया था।

बता दें, कभी पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका (Priyanka Chopra) चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफें हुईं। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचाई। जल्द ही प्रियंका (Priyanka Chopra) जोया अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आ सकती हैं।

इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की डेट्स का मसला सामने आया था, जिसके बाद जोया अख्तर ने साफ किया था कि फिल्म बनेगी, लेकिन वो हीरोइनों की डेट्स का इंतजार कर रही हैं। अब हाल में ही भारत आने के बाद प्रियंका एक्सल के ऑफिस (Excel’s office) भी पहुंची थीं। इस फिल्म में प्रियंका (Priyanka Chopra) के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में जल्द ही इसकी शूटिंग की तारीखें तय हो सकती हैं। प्रियंका की झोली में ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है।

Tag: #nextindiatimes #ayodhya #PriyankaChopra #rammandir

RELATED ARTICLE