आने वाला Xiaomi का बड़ी बैटरी वाला नया Fold फोन, मिलेगी फास्ट चार्जिंग

टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी Xiaomi 18 Fold के नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसे सितंबर की शुरुआत में चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही डिवाइस से जुड़ी कई अहम डिटेल्स सामने आने लगी हैं।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी

अब एक टिप्स्टर ने Xiaomi 18 Fold की बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि इस नए फोल्ड फोन में क्या क्या खास देखने को मिल सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। अगर ये जानकारी सही साबित हो जाती है, तो ये फोन मार्केट में मौजूद कई वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

उदाहरण के लिए सैमसंग के हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 8 में 4,880mAh बैटरी और Huawei Pura X View में 5,300mAh बैटरी मिल रही है। ऐसे में अब ये बड़ी और बड़ी बैटरी ऑफर कर सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में चार्जिंग स्पीड भी काफी बेहतरीन होने की उम्मीद है। एक टिप्स्टर के मुताबिक डिवाइस में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग यूजर्स के लिए फोन को जल्दी फिर से यूज करने में मदद कर सकती है।

रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया है कि Xiaomi 18 Fold में 7.6 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकती है। डिवाइस में Android 17 बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जबकि सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Xiaomi18Fold #Xiaomi

RELATED ARTICLE