लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय घरों में लंच या डिनर के बाद सौंफ और मिश्री खाने का चलन बहुत पुराना है। यह मुंह का स्वाद तो बदलता ही है, साथ ही ताजगी भी देता है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में एक ऐसी छोटी सी चीज मौजूद है, जो सौंफ-मिश्री से भी कई गुना ज्यादा फायदेमंद है? हम बात कर रहे हैं ‘हरी इलायची’ की।
यह भी पढ़ें-मामूली नहीं है अदरक, इन लोगों के लिए तो है वरदान; जान लीजिए फायदे
अक्सर हम इलायची (cardamom) का इस्तेमाल चाय का स्वाद बढ़ाने या मिठाइयों की महक के लिए करते हैं। मगर अगर आप रोज खाना खाने के बाद सिर्फ एक हरी इलायची अच्छी तरह चबाकर खाएं तो यह आपके शरीर के लिए किसी जादू से कम नहीं है।
-खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को भारीपन, गैस या सीने में जलन की शिकायत होती है। इलायची में ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को तेज करते हैं। इसे चबाने से पेट में गैस नहीं बनती और भारी से भारी खाना भी आसानी से पच जाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो इलायची आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।

-प्याज-लहसुन वाला खाना खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इलायची एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में बदबू पैदा करने वाले कीटाणुओं को तुरंत खत्म कर देते हैं। इसे खाने से न सिर्फ सांसें महकती हैं, बल्कि दांतों में सड़न और मसूड़ों की समस्या भी दूर होती है।
-आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर एक आम बीमारी बन गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना खाना खाने के बाद एक इलायची चबाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में काफी मदद मिलती है।
-अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इलायची आपकी दोस्त बन सकती है। यह शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती है। इसे चबाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे एक्स्ट्रा फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
Tag: #nextindiatimes #cardamom #health




