Ultraviolette X47 इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल कैसी है, क्‍या खरीदने में होगी समझदारी?

ऑटो डेस्‍क। भारतीय बाजार में अल्‍ट्रावायलट की ओर से इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर X47 की बिक्री की जाती है। लेकिन क्‍या इसे (Ultraviolette X47 Review) खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकता है या नहीं? चलिए बताते हैं आपको।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja ZX6R का नया वर्जन लांच, जानें कैसे हैं इसके फीचर्स

Ultraviolette X47 देखने में काफी बड़ी मोटरसाइकिल लगती है, लेकिन इसे नेकेड इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में ऑफर किया जाता है, जो एडवेंचर और लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयोग में लाई जा सकती है। मोटरसाइकिल की फिनिशिंग काफी अच्‍छी है और साथ ही कई पर भी पैनल गैप या इस तरह की परेशानी नहीं लगती।

निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 10.3 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया है। जिसे ऑन बोर्ड चार्जर से पूरी तरह चार्ज करने में छह से सात घंटे तक लग सकते हैं। वहीं इसके दूसरे चार्जर से मोटरसाइकिल को चार घंटे में चार्ज किया जा सकता है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह मोटरसाइकिल आसानी से 323 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है।

अल्‍ट्रावायलट ने मोटरसाइकिल में राइडिंग के लिए तीन मोड्स- ग्‍लाइड, कॉम्‍बैट और बैलिस्‍टिक का विकल्‍प दिया है। जिसमें से बैलिस्‍टिक मोड इसे सबसे ज्‍यादा ताकत देता है। इस मोड में मोटरसाइकिल को आसानी से 100 120 किलोमीटर प्रत‍ि घंटे की स्‍पीड पर चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्‍पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी ले जाया जा सकता है। वहीं इसके अन्‍य मोड्स में भी इसे शहरी ट्रैफिक में चलाना आपके लिए उपयुक्‍त हो सकता है।

अगर आप इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, जिसमें न सिर्फ बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है बल्कि उसे आसानी से 250-300 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। जिसे आसानी से कहीं पर भी चलाया जा सकता है, तो इस मोटरसाइकिल को खरीदना अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #automobile #UltravioletteX47

RELATED ARTICLE