सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में रक्षाबंधन की खुशियों के बीच परिवार के साथ नेपाल घूमने गए सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी 34 वर्षीय प्रभात सोनी की नदी की तेज धारा में बहने से मौत हो गई। शुक्रवार को नेपाल के बुटवल में नदी के पास बैठे प्रभात अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के बाद नेपाली प्रशासन और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। कई घंटे की खोजबीन के बाद शनिवार दोपहर उनका शव बरामद होने की सूचना मिली। घटना की खबर इटवा पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें-सुर्खियों में डुमरियागंज थाना, सिपाहियों ने जबरन कराया समझौता और फिर…
जिले के नगर पंचायत इटवा निवासी 34 वर्षीय प्रभात सोनी रक्षाबंधन पर अपनी माँ,छोटे भाई शिवा और अन्य परिजनों के साथ नेपाल गए थे। बुटवल में नदी किनारे पत्थर पर बैठे हुए अचानक तेज धारा ने उन्हें बहा लिया। सिर पर पत्थर की चोट भी लगी। दोपहर शव बरामद हुआ। पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू की। पिता सहित परिवार नेपाल रवाना हो गया।

परिजन के अनुसार, बुटवल में नदी के पास परिवार के लोग एक पत्थर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और प्रभात उसकी चपेट में आकर बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहते समय उनके सिर के पास पत्थर से चोट भी लगी।हादसे के बाद परिवार के लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया। सूचना मिलने पर नेपाली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रभात की तलाश शुरू की।
हादसे के बाद नेपाली प्रशासन और पुलिस ने नदी में प्रभात की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शनिवार दोपहर उनका शव बरामद होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर प्रभात के नदी में बहने की खबर मिलते ही उनके पिता अवधेश सोनी और परिवार के अन्य सदस्य नेपाल के लिए रवाना हो गए। पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि घटना दुःखद है। पानी के तेज बहाव में आने से प्रभात डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)




