40.5 C
Lucknow
सोमवार, जून 29, 2026

Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी

टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy M47 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Gen Z और युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए डिजाइन किया है; जिन्हें भरपूर एंटरटेनमेंट, गेमिंग और कई दिनों तक चलने वाली बैटरी की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

फोन हार्डवेयर के मामले में भी काफी शानदार लग रहा है जहां आपको क्वालकॉम का स्नैपड्रगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7-इंच का FHD+ Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में Adreno 710 GPU और 6GB / 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट भी मिल रहा है।

डिवाइस में साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर LED फ्लैश के साथ मिल रहा है। डिवाइस में f/2.2 अपर्चर वाला सामने की तरफ 12MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी भी मिल रही है।

सैमसंग का ये नया फोन 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट और 6000 एमएएच बैटरी से पैक्ड है। सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन की कीमत 22999 रुपए (कूपन ऑफर के बाद) से शुरू होती है। सैमसंग गैलेक्सी एम47 रिलीज डेट की बात करें तो इस फोन की सेल 4 जुलाई से शुरू होगी, इसी दिन से अमेजन पर प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon Prime सेल भी शुरू होने वाली है। ये फोन आपको Rogue Red और ब्लैज़ ब्लू रंग में मिल जाएगा। इस प्राइस रेंज में ये मिड रेंज फोन vivo T5x 5G, OPPO K14 5G और REDMI Note 15 5G जैसे मॉडल्स को कड़ी टक्कर देगा।

Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyM475G #Samsung

RELATED ARTICLE