ऑटो डेस्क। टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV Tata Punch के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआकी कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है। आज कंपनी ने 2026 Tata Punch Facelift की कीमत, नए फीचर्स, कलर ऑप्शन, वेरिएंट्स और पावरट्रेन से जुड़ी सभी अहम जानकारियों का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें-Mahindra XUV3XO EV हुई लॉन्च, 50 मिनट में चार्ज होगी सबसे छोटी SUV
फेसलिफ्ट अपडेट के साथ इस माइक्रो-SUV को नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक्नोलॉजी और पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन जैसे बड़े अपडेट मिले हैं। इसमें नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे नए चार प्रीमियम कलर भी मिले है। इसके साथ ही इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है।

नई Tata Punch को नया डुअल केबिन कलर दिया गया है। यह कलर Cyantafic, Caramal, Bengal Rough,Coorg Cloud है। इसमें स्पेसियस इंटिरियर के साथ ही आर्मरेस्ट के साथ सेंट्रालक्स कंट्रोल दिया गया है। नई Tata Punch में 45 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रिमोट कमांड, ड्राइविंग स्कोर, फ्यूल असिस्टेंस, ट्रिप्स जैसे फीचर्स शामिल है। टाटा मोटर्स ने नई Tata Punch का व्हीकल-टू-व्हीकल क्रैश टेस्ट किया है। इस क्रैश टेस्ट में टाटा पंच का एक ट्रक के साथ टक्कर करके चेक किया गया है।

नई Tata Punch में तीन इंजन दिए गए हैं। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 73.4 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड AMT और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका CNG पावरट्रेन 87.8 bhp और 115 Nm का पावर देता है। यह मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन दोनों के साथ आता है। नई Tata Punch में CNG AMT शिफ्टर दिया गया है। इसके साथ ही 210 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा।
Tag: #nextindiatimes #2026TataPunchFacelift #TataPunch




