सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नगरपालिका बांसी अंतर्गत रानीगंज से इटवा जाने वाली मुख्य सड़क की पटरियों पर नगरपालिका बांसी के द्वारा लगातार गंदा कूड़ा (garbage) गिराया जा रहा है जिससे उस रास्ते से सफर करने वाले रोजाना हजारों राहगीरों सहित सैंकड़ों छात्र छात्राओं को दुर्गंध से युक्त सड़क पर सफर करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर सीडीओ आवास के सामने हादसे का CCTV फुटेज वायरल, वाहन चालक पर उठे सवाल
मौजूदा समय में इस रास्ते में चार सरकारी विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व सरकारी अस्पताल पड़ता है इस रास्ते पर लगता नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर का कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े की सड़न से लगातार आसपास के इलाकों में संक्रमण रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। शासन के द्वारा स्वच्छता के नाम पर लाखों रूपए खर्च भी किए जाते पर धरातल पर सभी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा।

आपको बता दें इस सड़क की पटरिया जगह जगह कूड़े के ढेर से पटी हुई है और ध्यान देने की बात यह है की इन पटरियों पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में इंटरलाकिंग का काम भी कराया गया है। नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग की भी व्यवस्था भी की गई। साथ ही कूड़ो को डिस्पोज करने वाली मशीनें भी लगाई गई है आप को बता दें कि कूड़ा डंपिंग भवन व डिस्पोज करने वाली मशीनें भी भ्रष्टाचार का साधन बन गया है।
मशीन खुद कूड़े में डूबीं है और डंपिंग भवन में नगरपालिका कर्मचारी जाना उचित नहीं समझते। वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिला अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की मीडिया के माध्यम से यह समस्या संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी को तत्काल भेज कर स्थलीय निरीक्षण करा कर समस्या का समाधान करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #garbage




