डेस्क। दुनिया के सबसे चर्चित ब्यूटी पेजेंट्स में शामिल Miss World का हिस्सा बनने का सपना कई युवतियां देखती हैं लेकिन इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए केवल खूबसूरत चेहरा ही काफी नहीं होता है। यहां आपकी पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, टैलेंट, सोच और समाज के प्रति आपका नजरिया भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आप Miss World के मंच तक पहुंचने का सपना देख रही हैं तो अपनी तैयारी को शुरुआत से ही सही दिशा देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
Miss World की ओर से इच्छुक प्रतिभागियों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराय गया है, जहां वे अपना प्रोफाइल बनाकर खुद को प्रतियोगिता के लिए पेश कर सकती हैं। इसके लिए Miss World App पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद अपने देश का चयन करके प्रोफाइल तैयार की जाती है। प्रोफाइल में नाम, फोटो और अपने बारे में जरूरी जानकारी देने के साथ एक ऐसा परिचय तैयार करना होता है, जिससे आपकी पहचान और लक्ष्य साफ नजर आए।
इसके बाद प्रतिभागियों को वीडियो के जरिए अपनी कहानी, उपलब्धियां, टैलेंट और Miss World बनने की इच्छा को सामने रखने का मौका मिलता है। आधिकारिक गाइड के मुताबिक यह पहला परिचय बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी के जरिए आयोजकों और दर्शकों को आपके बारे में जानने का मौका मिलता है।

Miss World के इंटरनेशनल मंच तक पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को पहले अपने देश की चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है। यानी आपके लिए भारत से Miss World में हिस्सा लेने के लिए सबसे अहम पड़ाव राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। राष्ट्रीय पेजेंट में हिस्सा लेकर और उसमें विजेता बनकर ही आप Miss World में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। भारत की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागी शामिल होती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद विजेता को Miss World में देश का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिलता है।
Miss World के लिए तैयारी करने में सबसे जरूरी आत्मविश्वास होता है। इसके साथ अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, अनुशासन और सीखने की इच्छा भी महत्वपूर्ण हैं। आपकी पर्सनैलिटी ऐसी होनी चाहिए कि आप अपने विचारों को प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचा सकें। टैलेंट भी आपकी पहचान को मजबूत करता है। डांस, म्यूजिक, पब्लिक स्पीकिंग, स्पोर्ट्स और कला आपकी प्रोफाइल को अलग बनाते हैं।
Tag: #nextindiatimes #MissWorld2027 #beauty




