सिद्धार्थनगर। जिले में CDO आवास के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। वायरल फुटेज में एक बोलेरो का अगला पहिया नीचे झुकी बच्ची के ऊपर चढ़ता दिखाई दे रहा है। हादसे के तुरंत बाद चालक के वाहन से उतरने और फिर बोलेरो को CDO आवास परिसर के अंदर ले जाने का दृश्य भी CCTV में कैद हुआ है।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में बेरोजगारी-महंगाई को लेकर सपा का हल्लाबोल, किया प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में शामिल वाहन को CDO आवास के अंदर ले जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वाहन चालक कौन था और बोलेरो को आवास परिसर के अंदर क्यों ले जाया गया, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

सूत्रों के मुताबिक वाहन और चालक के प्रशासनिक अमले से जुड़े होने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल बोलेरो वाहन और उसका चालक जिले के ही किसी प्रशासनिक अमले या अधिकारी के काफिले से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस बात की अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सीसीटीवी फुटेज में चालक और वाहन की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से वाहन और चालक की पहचान तथा हादसे की पूरी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #CDO #Siddharthnagar




