लाइफस्टाइल डेस्क। सुबह का समय शरीर को डिटॉक्स करने और दिन की शुरुआत को हेल्दी तरीके से करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत नींबू और चिया सीड्स के पानी से करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ड्रिंक (drink) शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाती है और वजन कंट्रोल में रखने में भी मदद करती है।
यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने लगते है ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
नींबू और चिया सीड्स का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को साफ रखने और इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक होते हैं। वहीं चिया सीड्स शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट यह ड्रिंक पीने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है; जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

चिया सीड्स पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। रात भर सोने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसे में नींबू और चिया सीड्स का पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेशन देता है। यह ड्रिंक शरीर में एनर्जी बनाए रखने और थकान कम करने में भी मदद करती है।
नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। वहीं चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने और दिल से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है।
Tag: #nextindiatimes #lifestyle #health




