Audi ने पेश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक A2 e-Tron, मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

ऑटो डेस्क। Audi ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी सबसे छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ी, A2 e-Tron को पेश किया है। इसे Audi ने अपना सबसे किफायती मॉडल बताया है। यह इलेक्ट्रिक हैचबैक दिसंबर 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी जिसकी जर्मनी में शुरुआती कीमत 38,000 यूरो (लगभग 42 लाख रुपए) है।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

Audi A2 e-Tron मे रीसाइकल किए गए मैटेरियर के इस्तेमाल के साथ एक बढ़िया केबिन लेआउट दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 12.8 इंच की टचस्क्रीन, 11.9 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच-सेंसिटिव डोर कंट्रोल वाला एक नया डिजाइन किया गया स्टीयिरंग व्हील शामिल है। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स को अब स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक छोटे पैनल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Audi A2 e-Tron में चार अलग-अलग पावर विकल्प मिलते हैं। बेस वेरिएंट में 125kW और 350nm का टॉर्क मिलता है जबकि इसके टॉप-स्पेक मॉडल में 240kW और 545nm का टॉर्क मिलता है। इस गाड़ी के सभी वेरिएंट में रियर व्हील्स पर पावर देने वाला लेआउट और परमानेंटली एक्साइटेड सिंक्रोनस मोटर दी गई है।

वेरिएंट के मुताबिक इसमें तीन अलग-अलग बैटरी पैक- 52kWh, 61kWh और 84kWh में से एक का इस्तेमाल किया जाता है। इसे एक बार चार्ज करने पर 646 किमी (WLTP) तक की रेंज मिल सकती है। इसके अलावा, 140kW वाले वेरिएंट में मिलने वाले ऑप्शनल एफिशिएंसी पैकेज के साथ यह गाड़ी WLTP टेस्ट साइकिल के तहत 12.8kWh/100 किमी की एनर्जी खर्च करती है।

इसके अंदर की तरफ प्रैक्टिकैलिटी और स्थिरता पर पूरा ध्यान दिया है। अपनी कॉम्पैक्ट साइज के बाद भी इसमें बड़ा केबिन मिलता है जिसमें डैशबोर्ड और दरवाजों पर सॉफ्ट्रैप डिजाइन एलिमेंट दिया गया है। A2 e-Tron में ऑडी का नया फिडलॉक मैग्नेटिक स्टोरेज सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। इसके अलावा, कनेक्टेड फीचर्स में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और एक AI-आधारिक वर्क एजेंट शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #AudiA2eTron #Audi

RELATED ARTICLE