यश ने ठुकराए 100 करोड़, खेला बड़ा दांव! रावण बनकर अब ऐसे कमाएंगे पैसा

एंटरटेनमेंट डेस्क। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में कन्नड़ अभिनेता यश (Yash) सिर्फ अभिनय नहीं कर रहे, बल्कि वह सह-निर्माता भी हैं। खबर है कि उन्होंने कथित तौर पर ‘रामायण’ के पहले और दूसरे भाग के लिए मिल रही 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस को ठुकरा दिया है। इसकी बजाय उन्होंने फिल्म के मिल रही अपनी फीस को हासिल करने का एक नया तरीका अपनाया है।

यह भी पढ़ें-‘रामायण’ में राजा जनक बनेगा टीवी का यह एक्टर, इस दिन रिलीज होगा पहला पार्ट

यश ने दोनों भागों के दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में वितरण अधिकार हासिल करने का विकल्प चुना है। यश को ‘रामायण’ में खलनायक (रावण) का किरदार निभाने के लिए निश्चित फीस नहीं मिलेगी। इसके बजाय अभिनेता ने समझौते के तहत दक्षिणी बाजारों में फिल्म के वितरण अधिकार लेने का विकल्प चुना है। यह सौदा उन रिपोर्ट्स से बिल्कुल उलट है, जिनमें कहा गया था कि यश को दोनों किस्तों से करीब 100 करोड़ रुपये मिलेंगे।

अगर यह नया समझौता सही हुआ तो उनका फायदा दक्षिण भारतीय बाजारों में फिल्म के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ‘रामायण’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले किया गया है। इसका संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।

फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार में हैं, जिन्होंने ‘भगवान राम’ का किरदार निभाया है। वहीं, साई पल्लवी ‘माता सीता’ की भूमिका में हैं। अन्य सितारों में सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और अरुण गोविल समेत कई सितारें हैं। यह दिवाली, 2026 में रिलीज होगी।

Tag: #nextindiatimes #Yash #Entertainment

RELATED ARTICLE