वाइड-स्क्रीन वाला Huawei का नया 5G फोन लॉन्च, डिस्प्ले पर मिल रहा खास प्रोटेक्शन

टेक्नोलॉजी डेस्क। Huawei ने अपना एक और नया वाइड-स्क्रीन वाला 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Pura X View के नाम से चीन में पेश किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। डिवाइस में HarmonyOS 7.0 देखने को मिल रहा है और इसमें Kirin 9030S चिपसेट है।

यह भी पढ़ें-7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6; जानें अन्य फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.39-इंच की फुल-HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 406ppi, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग 300Hz तक जा सकता है। इस फोन का डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो सबसे खास है जहां आपको 16:9.5 में फोन का डिजाइन मिलता है। डिस्प्ले पर Kunlun Glass प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Kirin 9030S प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो Huawei Pura X View में पीछे की तरफ एक दो नहीं बल्कि चार कैमरा मिल रहे हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 200-मेगापिक्सल का है और इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल मैक्रो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-फोकसिंग पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है और 2nd GEN रेड मेपल प्राइमरी कलर कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा है।

इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, NFC, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल और GPS, AGPS, GLONASS, BeiDou, GALILEO, QZSS और NavIC जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में 7,000mAh बैटरी, 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Tag: #nextindiatimes #HuaweiPuraXView #Huawei

RELATED ARTICLE