मेष:मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे आप कार्यक्षेत्र में आज उलझ सकते है। कोई पुराना काम भी आज आपके ऊपर अचानक से आ सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी।
वृषभ :वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज अपने काम में भाग्य सफल बनाएगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपका प्रभाव बढेगा। आप आज किसी मित्र अथवा सहकर्मी की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे। आपको विदेशी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज वृषभ राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हें।
मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। अगर आप किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क :कर्क राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं समय से पूर्ण होंगी। किसी की आलोचना करने से बचें वरना आप बुरे फंस सकते हैं। मेहनत करने से लाभ होगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आपको कारोबार के संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार ठीक से विचार कर लेना चाहिए।
सिंह :सिंह राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी समस्या चल रही है तो उसका भी समाधान निकलेगा। सहकर्मियों के साथ ही साथ आज अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। सरकारी काम में आपको कामयाबी मिलेगी। जो जातक लोन लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है। आप आज तकनीकी ज्ञान और इजीनियरिंग के काम में सफलता प्राप्त कर पाएंग।
कन्या: कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी। वाणी और व्यवहार से आप आज कारोबार में लाभ प्राप्त कर पाएंगे। छात्र आज शिक्षा के प्रति सजग रहेंगे और किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। आपको आज पिता और घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। किसी निकट संबंधी से तनाव चल रहा है तो उसे भी दूर कर पाने में आप सफल होगे। आपके कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी होगा।
तुला:तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज भाग्य कोई सरप्राइज भी दिला सकता है। आपके कार्यक्षेत्र मे आज कोई सकारात्मक बदलाव होगा। आप कुछ नया काम या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कोई लाभ का मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते है। दोस्तो से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपका कोई फंसा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रह सकता है। आपको विचारों के सागर में गोते लगाएंगे और आपको यह समझना मुश्किल होगा कि आप किस राह चलें। ऐसे में आज के दिन आपको अपने काम में स्थिरता और गंभीरता बनाए रखने की जरूरत होगी। नौकरी में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा, लेकिन खर्च के साथ आपकी कमाई भी आज बनी रहेगी।
मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है।
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप चतुराई और कार्यकुशलता से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको सरकारी काम में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा आपका कोई मामला है तो इसमें भी आपको कामयाबी मिलेगी। सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खर्चीला रहेगा। तकनीकी विषयों में आपकी रुचि रहेगी और आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ के मामले में दिन आज रोमांटिक रहेगा।
मीन:आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करेगा। कोई बड़ा मौका भी आपको आज मिल सकता है। अगर आप कार्यक्षेत्र मे बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें आज कामयाबी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको टीम वर्क का फायदा मिलेगा। साथ ही आप अपने कुछ पेंडिंग काम को निपटा पाएंगे। आपकी रुचि आज गुप्त विद्याओं और दर्शनशास्त्र में रहने वाली है। इंजीनियरिंग और तकनीकी काम से जुड़े जातक आज बेहतर कर पाएंगे और इनको कोई अच्छा अवसर भी मिल पाएगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




