16 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में हुई पेश, 24 सेफ्टी फीचर्स से है लैस

ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर आज नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में डिजाइन में बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया है। इसमें मेटल एक्सेंट के साथ नया डिजिटल टाइगर फेस, स्क्डि प्‍लेट के साथ स्‍टारमैप एलईडी लाइट्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें-नए अवतार में दिखेगी Tata Punch Facelift, डिजाइन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में नए डिजाइन के साथ एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, एलईडी टेल लाइट को दिया है। साथ ही इस एसयूवी के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी में 30 इंच डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इंफोटेनमेट सिस्‍टम शामिल हैं।

इसके अलावा इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, 64 रंग की एंबिएंट लाइट, बोस के आठ स्‍पीकर का ऑडियो सिस्‍टम, नए एसी कंंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। नई सेल्टोस की लंबाई 4,460 मिमी है। इसमें 2,690 मिमी का व्हीलबेस भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसको पुरानी जेनरेशन के मुकाबले 90 एमएम ज्‍यादा लंबा बनाया गया है।

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में तीन इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्‍प दिया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है, जिससे इसे 115 पीएस की पावर और 144 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #KiaSeltos #automobile

RELATED ARTICLE

close button