34.1 C
Lucknow
बुधवार, जुलाई 8, 2026

तहलका मचाने आया Yamaha Aerox E इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी रिमूवेबल बैटरी

ऑटो डेस्‍क। भारत में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर और मोटरसाइकिल मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। साथ ही नए स्‍कूटर और मोटरसाइकिल को निर्माताओं की ओर से पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। इसी क्रम में यामाहा की ओर से भी प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में नए Yamaha Aerox E को लॉन्‍च कर दिया है।

यह भी पढ़ें-सस्ता हो गया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2, देखें कितनी हो गई कीमत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ईको, स्‍टैंडर्ड, पावर और बूस्‍ट मोड दिया है। साथ ही इस स्‍कूटर में ABS, आगे और पीछे डिस्‍क ब्रेक, 14 इंच अलॉय व्‍हील्‍स और ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है। यामाहा की ओर से इस स्‍कूटर को 1.5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। जिसके साथ 9.5 KWh की मोटर मिलती है।

इस मोटर से स्‍कूटर को 12.9 हॉर्स पावर और 48 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज में स्‍कूटर को 117 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 95.5 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस स्‍कूटर को यामाहा की ओर से प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इसे 2.82 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

यामाहा की ओर से इस स्कूटर को 1.5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। जिसके साथ 9.5 KWh की मोटर मिलती है। इस मोटर से स्कूटर को 12.9 हॉर्स पावर और 48 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज में स्कूटर को 117 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 95.5 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।

Tag: #nextindiatimes #Yamaha #YamahaAeroxE

RELATED ARTICLE