30 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

इन तीन राशियों के अनुकूल रहेगा आज का पूरा दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में खूब धन लाभ मिलेगा जिससे इनका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले आप अपने भाइयों से सलाह अवश्य कर लें। विवाह योग्य संतान है तो आज परिवार में संतान के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर कोई बहस चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज शाम को आप अपने माता-पिता के आशीर्वाद से धन संपत्ति का लाभ पा सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में आज सफलता मिलेगी।

वृषभ :वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभप्रद और अनुकूल रहगेा। आज नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा तभी आप इच्छित सफलता पा सकते है। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सारा काम जल्दी खत्म करके समय पर अपने घर के लिए निकलेंगे, जिससे आपके परिवार वाले आपसे खुश रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज-मस्ती करते नजर आएंगे।

मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा और आप भविष्य के लिए योजना पर भी विचार करेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि यदि आप आज अपने व्यापार में कोई डील फाइनल करते हैं तो भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन आपको इसे अपनी बुद्धि और विवेक से ही फाइनल करना होगा। अगर आप किसी के बहकावे में आकर ऐसा करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कककक लोगों को आज अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो उनके बीच बड़ा टकराव हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लिए आज ग्रह गोचर बताते हैं कि आप अपना दिन दान-पुण्य के कार्यों में बिताएंगे, दिन का कुछ समय गरीबों और बुजुर्गों की सेवा में लगाएगे। अपने धन का कुछ हिस्सा कई धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी आप खर्च कर सकते हैं। लेकिन आज आपका कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिरदर्द बन सकता है इसलिए इनसे आपको सतर्क रहना होगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल वहीं रुकना उनके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए कुछ समय रुकें। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको बहुत प्रिय होगा, जिससे आपको ऑफिस में काफी खुशी महसूस होगी। कारोबार व्यापार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज बिजनस में अच्छी डील मिलने वाली है। नौकरी में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और उत्साह बना रहेगा। लेकिन पिता की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज पद प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आज आपका कोई पुराना मित्र शाम को आपसे मिल सकता है। यदि छात्र आज अपने किसी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वह आज आ सकता है। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। वाहन पर धन खर्च हो सकता है।

मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE