32.7 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 31, 2026

इस दिन आ सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त; खाते में आएंगे 2,000 रुपये

नई दिल्ली। देश भर के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। यह योजना केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की थी। इसके तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। माना जा रहा है कि नवरात्रि या दशहरा के आसपास किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त भेजी जा सकती है।

यह भी पढ़ें-किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी होने से पहले ही डाउन हुई वेबसाइट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है। चूंकि 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी, इसलिए अनुमान है कि 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आ सकती है।

हालांकि सरकार ने अभी तक इसकी ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की है। माना जा रहा है कि नवरात्रि या दशहरा के आसपास किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त भेजी जा सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं में शुमार इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। यह राशि अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच तीन किस्‍त में दी जाती है। अब तक सरकार 23 किस्‍तों के जरिए 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम राशि सीधे किसानों के खातों में भेज चुकी है।

पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो भारत के नागरिक हैं और उनके नाम पर खेती योग्य जमीन है। वहीं, आयकर भरने वाले और हर महीने ₹10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते।

Tag: #nextindiatimes #PMKISAN #kisamsammannidhi

RELATED ARTICLE