33.7 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 31, 2026

TVS Raider 125 का नया Doctor Doom Edition लॉन्च, पढ़ें इसकी खासियतें

ऑटो डेस्‍क। वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Marvel सीरीज के कैरेक्‍टर Dr Doom से प्रेरणा लेकर नए एडिशन को बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। चलिए हम आपको इस वाहन की कुछ खासियतें बताते हैं।

यह भी पढ़ें-कम बजट में चाहिए रॉकेट जैसी रफ्तार, 150-200cc सेगमेंट की इन 5 बाइक्स की मची धूम

निर्माता की ओर से डॉक्‍टर डूम एडिशन में बेहतरीन ग्राफिक्‍स को ऑफर किया गया है, जिसमें डॉक्‍टर डूम का मास्‍क भी शामिल है। इसके मास्‍क को पेट्रोल टैंक पर ग्राफिक्‍स के साथ दिया गया है। इस एडिशन को हरे, ग्रे, काले और सफेद रंगों से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है।

टीवीएस की ओर से रेडर (TVS Raider 125) के 124.8 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे मोटरसाइकिल को 8.37 किलोवाट की पावर और 11.75 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, आईगो असिस्‍ट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10 लीटर पेट्रोल टैंक, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को दिया गया है।

टीवीएस की ओर से रेडर के डॉक्‍टर डूम एडिशन को भारत में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्‍च किया गया है। इसे 95320 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। मार्केट में पहले से मौजूद अन्य कैरेक्टर्स की तुलना में इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह गाड़ी ऑथराइज्ड टीवीएस डीलर पर उपलब्ध हो जाएगा। जिन खरीदारों को रेडर 125 पसंद है और वे किसी खास कैरेक्टर थीम वाला मॉडल चाहते हैं, उनके लिए डिसाइडिंग फैक्टर केवल यह है कि कौन-सा मार्वल कैरेक्टर उन्हें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है।

Tag: #nextindiatimes #TVSRaider125 #DoctorDoomEdition

RELATED ARTICLE