टेक्नोलॉजी डेस्क। वनप्लस ने अपना बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के N-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। वनप्लस का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। वनप्लस का यह फोन दो कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया गया है।
यह भी पढ़ें-Samsung के इस 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स
OnePlus N6x स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ ही 128जीबी स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

वनप्लस के इस फोन में 6.8-इंच का HD+ (720 x 1,570 pixels) LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 900 निट्स की है। वनप्लस के इस फोन में vivid और नेचुरल स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेंप्रेचर एडजेस्टमेंट सपोर्ट, आई प्रोटेक्शन मोड और 19.6:9 आस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले दी गई है। OnePlus का यह फोन MIL-STD-810H ग्रेड की मिलिट्री ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो OnePlus N6x में 13-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा लेंस दिया गया है। इस लेंस के बारे में कंपनी का कहना है कि इसका अपर्चर f/2.2 है और यह 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Tag: #nextindiatimes #OnePlusN6x #OnePlus




