30 C
Lucknow
शनिवार, अगस्त 15, 2026

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज क्या रही कटऑफ

नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Bharti Result 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट, फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Result: NTA ने दोबारा घोषित किया NEET UG रिजल्ट, ऐसे करें चेक

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में कुल 76184 उम्मीदवारों को डीवी और शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। बोर्ड की ओर से डीवी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। बता दें, शारीरिक मानक परीक्षा यानी PET का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा।

बोर्ड ने कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। भर्ती बोर्ड के अनुसार, यह संख्या विज्ञापित रिक्तियों की तुलना में लगभग 2.33 गुना है। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी के कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें भी अगले चरण के लिए शामिल किया गया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को कुल छह पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी गईं। विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई और उसी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। चूंकि परीक्षा कई पालियों में हुई थी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन भी किया गया।

Tag: #nextindiatimes #UPPRB #UPPoliceResult

RELATED ARTICLE