32.7 C
Lucknow
शुक्रवार, जुलाई 31, 2026

भारत में ‘स्पाइडर मैन’ का तूफानी खेल, पहले ही दिन कर डाली छप्परफाड़ कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय ऑडियंस के बीच स्पाइडर-मैन (Spider-Man) का क्रेज कितना तगड़ा है, यह किसी से छुपा नहीं है। स्पाइडर-मैन की हर फ्रेंचाइजी ने भारत में जमकर नोट छापा है। ऐसे में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) से भी यही उम्मीद थी।

यह भी पढ़ें-फिल्म एडिटर को जंगल सफारी में खा गया था शेर, दिल दहला देने वाला था मंजर

स्पाइडर-मैन, इंटरनेशनल रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि पहले ही दिन थिएटर्स खचाखच भरे रहे और कमाई धमाकेदार हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.60 करोड़ रुपये से खाता खोला है। दूसरे दिन फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार आराम से कर लेगी। खासकर जिस तरह फिल्म की शुरुआत हुई है, वीकेंड में अगर 200 करोड़ पिक्चर इंडिया से कमा लेती है, तो कोई हैरान करने वाली बात भी नहीं होगी।

भारत में इस फिल्म को 17 हजार ढाई सौ शो मिले थे। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72.44 करोड़ रुपये है। यह भारत में इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। मालूम हो कि टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को भारत में 6 भाषाओं- इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। भले ही साउथ में फिल्म का क्रेज कम हो, लेकिन इंग्लिश और हिंदी भाषा में इसने खूब पैसा छापा है।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के पार ग्रॉस कलेक्शन किया था। मालूम हो कि भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म पहले ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ थी, जिसने करीब 65 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। अब स्पाइडर-मैन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Tag: #nextindiatimes #SpiderMan #Hollywood

RELATED ARTICLE