31 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

मां कालरात्रि की कृपा से आज कट जाएंगे इन जातकों के सारे संकट, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के सितारे बताते हैं कि जो लोग जमीन-जायदाद का सौदा करने जा रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज किए गए डील में अच्छा मुनाफा मिलेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए, आपको सफलता मिलेगी। आज आपके पिता के आशीर्वाद से आपको सरकार द्वारा सम्मान मिलने की संभावना है, लेकिन आज शाम के समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आपकी माता को अचानक कोई शारीरिक समस्या हो सकती है।

वृषभ :वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी धन खर्च करेंगे जिससे आपको संतुष्टि और खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य की आवश्यकता होगी। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी खुश नजर आएंगे। अगर आप आज शाम के समय किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुखद रहेगा। लव लाइफ में आज प्रेम के साथ आपको रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा और आप भविष्य के लिए योजना पर भी विचार करेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शानदार बीतेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। अगर आज कुछ छात्र विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन दिन आपका थोड़ा खर्चीला रहेगा। वैसे घर में कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के लोग मंजूरी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आज मन के भटकाव से बचने की जरूरत है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं और कमाई बढ़ाने के लिए बारे में सोचेंगे।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको बिना मांगे किसी को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। अगर आप किसी को सही बात भी कहेंगे तो लोग उसे गलत लेंगे और आपको मानसिक कष्ट पहुंचाएंगे। आज यदि आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते हैं तो आपको इस बारे में अपने पिता से सलाह लेनी होगी। आज शाम के समय आप किसी तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा कर सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन सुखद बीतेगा। अगर आप नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है, प्रय़ास करना चाहिए। आज आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। अगर आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे हैं या फिर किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन:मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको मातृपक्ष से लाभ मिलेगा। माता और मौसी से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। किसी पार्टी या समारोह में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण रखेंगे, जिससे उनके शिक्षक उनसे प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का रखना होगा। आज कार्यस्थल पर आपके कुछ दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना चाहिए। आज कारोबार और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE