11.4 C
Lucknow
Saturday, January 25, 2025

इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास रहेगा ऊंचा, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Print Friendly, PDF & Email

मेष: मेष राशि वालों का कामकाज आज सुचारू रूप से चलता रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भी आपने किए गए प्रयास का शुभ फल प्राप्त होगा। कामकाज से संबंधित आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको आज कुछ सकारात्मक खबर मिल सकती है। गैर जरूरी खर्च आज नियंत्रण में रहेंगे। राजनीतिक पक्ष से लाभ मिल सकता है।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके ज्ञान और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। जो लोग शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा मिल सकता है। आज आपको अपने परिवार से फोन पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप भूमि या भवन खरीदने जा रहे हैं तो उसके महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पहले सही से जांच करवा लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पूर्व में किया निवेश फायदा देगा। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे, वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन :मिथुन राशि के जातकों को आज कई पुराने बिल चुकाने पड़ सकते हैं। खर्च बना रहेगा लेकिन खुशी भी होगी कि आपकी कोई प्रिय और महत्वपूर्ण वस्तु आपको मिल सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रख पाएंगे। माता और भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपका यश और सम्मान बढेगा।

कर्क :कर्क राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं समय से पूर्ण होंगी। किसी की आलोचना करने से बचें वरना आप बुरे फंस सकते हैं। मेहनत करने से लाभ होगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आपको कारोबार के संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार ठीक से विचार कर लेना चाहिए।

सिंह :सिंह राशि के लिए आज के सितारे बताते हैं कि, नौकरी और कामकाज के लिहाज से दिन आपका अच्छा बीतेगा। आपको आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए काम मे सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम पाने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि मानसिक भटकाव बना रह सकता है। आज आपको अपने मन में नकारात्मक भाव को आने से रोकना होगा। पिता और जीवनसाथी से सहयोग पा सकेंगे।

कन्या: आज कन्या राशि के जातक जोश और उत्साह से लबरेज रहेंगे। ऐसे में आज आप अपने काम में पूरी तन्मयता दिखाएंगे और आपको भाग्य परिश्रम का पूरा लाभ भी देगा। लेकिन अतिउत्साह में आपको क्षमता से अधिक काम अपने ऊपर नहीं लेना चाहिए नहीं तो चिंता हो बढ सकती है, बेहतर प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं तो आपको इसमें आज सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आज भावुकता से बचना चाहिए। अकाउंट और किराना कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलने वाला है।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:धनु राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से आपकी ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें तो आपको लाभ होगा। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी और आपका मन पूरे दिन खुशी में बीतेगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ:कुंभ राशि के लोगों को आज विपरीत लिंगी जातकों से सहयोग और लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको आज संपर्क का लाभ मिलेगा। आज आपको अपने सगे संबंधियों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा। शौक मौज से संबंधित विषयों में आज आप धन खर्च कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने का भी योग है। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई सोचा काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

मीन:मीन राशि वालों को आज अटके धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज हर कोई आपसे रिश्ता बनाने की कोशिश करेगा, जिससे आपके दोस्तों की संख्या में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले आज सहकर्मियों से काम निकालने में सफल रहेंगे, जिसका फायदा जरूर होगा। शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button