35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

सिद्धार्थनगर से देवीपाटन धाम के लिए रवाना हुआ आस्था का महाकाफिला

सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले में पेड़रियाजीत चौराहे से सोमवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जत्था भक्ति और उत्साह के माहौल में रवाना हुआ। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मां देवीपाटन के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: बार बलाओं का डांस देखने गए युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डुमरियागंज भाजपा नेता रामकुमार चिन्कू यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर दर्जनों वाहनों को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर मंगल यात्रा की कामना की।

तेतरी गांव निवासी सुरेंद्र यादव की अगुवाई में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस धार्मिक यात्रा में इस बार भी हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में तेतरी, बिलरिया, मल्दा, वीरपुर, मधुकरपुर सहित दर्जनों गांवों के श्रद्धालु शामिल होकर देवीपाटन धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर भाजपा नेता रामकुमार चिंकू यादव ने कहा कि देवीपाटन धाम आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। मां के दर्शन से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। यात्रा के शुभारंभ के दौरान सत्यनारायण यादव, अवधेश सिंह, नरेंद्र दूबे, सोनू दुबे, कैलाश दूबे, लल्लू राम उर्फ लालू यादव ,बालेश्वर यादव, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #BJP

RELATED ARTICLE