39 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

सिद्धार्थनगर: बार बलाओं का डांस देखने गए युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भारत भारी नगर पंचायत क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौके पर मौजूद थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में पेट्रोल की किल्लत से हाहाकार, वाहन चालकों की लगी लंबी-लंबी कतारें

जानकारी के अनुसार जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के लोहरौली में युवक की पिटाई की गई है। इस मामले का एक वीडियो (Video) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बार बलाओं का डांस देखने गए युवक की कुछ दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। लात घुसो से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि भारत भारी नगर पंचायत अध्यक्ष के घर मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। यहां चंद्र प्रकाश चंदू चौधरी के बेटे के तिलक उत्सव कार्यक्रम में एक अकेले युवक को दर्ज़नो से अधिक दबंगों ने पीट दिया। युवक को गाली देते और डुमरियागंज के एक गांव का निवासी समझ कर रहे कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि बार बलाओं के स्टेज के सामने डांस करने के विवाद में युवक की पिटाई की गई है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहे। युवक की पिटाई का यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Video #Crime #Siddharthnagar

RELATED ARTICLE

close button