टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी लगभग ₹15,000 के बजट में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M17 5G एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। शानदार फीचर्स होने के बावजूद ये फोन अभी Flipkart पर बैंक ऑफर्स के साथ 15 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है। इस डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, IP54 रेटिंग और 7.5mm का स्लिम डिजाइन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-Vivo Y6 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम; देखें फीचर्स
सैमसंग के इस शानदार फोन की कीमत वैसे तो ₹16,499 है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अभी इसे सिर्फ ₹15,549 में खरीदने का बेहतरीन मौका दे रहा है। साथ ही फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे कीमत और भी कम हो सकती है।
Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर ₹778 तक का डिस्काउंट मिल रहा है; जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है और इसकी असल कीमत घटकर ₹14,771 रह जाती है। साथ ही आपके पास EMI के जरिए फ़ोन खरीदने का भी ऑप्शन है, जिसके प्लान ₹547 प्रति महीने से शुरू होते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M17 5G एक बेहद दमदार बजट 5G फोन है, जिसमें सबसे बड़ा फायदा 6 साल तक एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और सुरक्षा अपडेट का मिल रहा है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.7-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसे शानदार गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी गई है। साथ ही, ये फोन सिर्फ 7.5mm है और इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है।
डिवाइस में Exynos 1330 प्रोसेसर और सर्किल टू सर्च जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में 50MP का OIS नो-शेक कैमरा दिया गया है, जो बिना हिले-डुले साफ फोटो और वीडियो क्लिक कर सकता है।
Tag: #nextindiatimes #Samsung #SamsungGalaxyM175G




