33.6 C
Lucknow
गुरूवार, जुलाई 30, 2026

Suzuki XL7 से उठा पर्दा, लुक और एडवांस फीचर्स को लेकर नई XL6 की चर्चा तेज

ऑटो डेस्क। इंडोनेशिया में Suzuki XL7 बेचती है जिसे भारत में बिकने वाली XL6 का एक रग्ड क्रॉसओवर MPV वर्जन कहा जा सकता है। ये दोनों MPV अर्टिगा पर आधारित हैं और इनका प्लैटफॉर्म व फीचर्स एक जैसे ही हैं। हालांकि XL7 एक 7-सीटर है जबति XL6 एक 6-सीटर गाड़ी है। इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो में Suzuki ने कई अपडेट के साथ XL7 फेसलिफ्ट को पेश किया है जो भारत में XL6 में लाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-नया लुक, नया इंजन; लॉन्च हुई 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift

इंडोनेशिया में दिखाई गई अपडेटेड Suzuki XL7 आकार और डिजाइन भारत में बिकने वाली XL6 जैसा ही है। वर्तमान XL6 की तुलना में इसके बाहर की तरफ सबसे बड़ा बदलाव इसके आगे के हिस्से में हैं। इसकी ग्रिल पहले से लंबी और चौड़ी है जिससे यह ज्यादा दमदार दिखती है। यह अब पूरी तरह से ब्लैक कलर में है और इसमें सिर्फ Suzuki का लोगो ही क्रोम में दिया गया है।

बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है और अब इसके दोनों तरफ C- शेप के एयर इंटेक्स दिए गए हैं। इनके निचले हिस्से में फॉग लैंप हाउसिंग है। बंपर पर लगी सैटिन सिल्वर गार्निश तो वही है लेकिन इसके डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस अपडेटेड XL7 में किनारों की तरफ ड्यूल-टोन कलर और पूरी तरह ब्लैक कलर के 16-इंच के अलॉय व्हील, डोर हैंडल्स, रुफ रेल्स और OVRM दिए गए हैं।

इंडोनेशिया के मॉडल वाली Suzuki XL7 के डैशबोर्ड पर नया मैटेलिक हेगाना डार्क सिव्लर ट्रिम दिया गया है। इंडोनेशिया में इस सुजुकी MPV के सभी वेरिएंट्स में अब 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो Appke CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। Suzuki का कहना है कि इसके ऑडियो सिस्टम को भी Arkamys के नए साउंड-प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट किया गया है।

XL6 के फीचर्स:

भारत में मौजूदा XL6 के टॉप-वेरिएंट्स में पहले से ही Arkamys ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा सेटअप, TPMS और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिलते हैं। भारत में आने वाले अपडेटेड मॉडल में भी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और कनेक्टेड कार टेक जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट और ISOFIX एंकर पॉइंट्स दिए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #SuzukiXL7 #SuzukiXL6

RELATED ARTICLE