39.7 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 14, 2026

Nothing Phone (4b) की सेल शुरू, बेहतरीन फीचर्स जीत लेंगे दिल

टेक्नोलॉजी डेस्क। Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में सेल शुरू हो गई है। नथिंग का यह नया फोन भारत में मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुआ है। नथिंग इस साल अब तक तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इससे पहले कंपनी ने इंडियन मार्केट में Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

यह भी पढ़ें-itel Power 451 लांच, खास AI फीचर के साथ कीमत मात्र 1,699 रुपये

Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन को कंपनी ने Snapdragon चिपसेट, 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। Nothing Phone 4b स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB/128GB रैम और स्टोरेज के साथ आता है। इस मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB/256GB रैम और स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 38,999 रुपये है।

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन में 6.77-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। इसके साथ ही फोन में ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। नथिंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। कूलिंग के लिए फोन में 20,829mm² कूलिंग सिस्टम दिया है। नथिंग का दावा है कि यह सीपीयू टेंप्रेचर को 18.8 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करता है।

नथिंग ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 5,200mAh की बैटरी और इंडियन मार्केट में 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। यह फोन 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि फोन 27 मिनट में जीरो से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही फुल चार्ज होने में इसे 80 मिनट लगते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (4b) में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। यह OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का सेंसर दिया गया है। इस फोन में TrueLens Engine 4 दिया है, जो इसकी कैमरा क्वालिटी को सुधार करता है। नथिंग का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर रन करता है। कंपनी इसे तीन साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी।

Tag: #nextindiatimes #NothingPhone4b #Nothing

RELATED ARTICLE