ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंंडिया की ओर से कई उत्पादों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर नए मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें-Triumph Tiger 900 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
निर्माता की ओर से इस स्कूटर को मैक्सी स्कूटर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में सिंगल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एचएसटीसी और 27 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस जैसे फीचर्स को भी दिया गया है।
होंडा की ओर से इस स्कूटर में 156.93 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह स्कूटर ई85 फ्लेक्स फ्यूल के साथ भी चलाया जा सकता है। जिससे यह देश का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर बन गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को भारतीय बाजार में 1.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसकी डिलीवरी को अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

Rebel 300 में नीचे की ओर झुका हुआ बॉबर जैसा डिजाइन और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलता है। बाइक में होंडा रोडसिंक के साथ TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। बाइक में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलते हैं। दोनों पहियों के लिए 2-चैनल ABS दिया गया है। भारतीय बाजार में होंडा के एडीवी 160 स्कूटर का सीधा मुकाबला Yamah Aerox, Suzuki Burgman जैसे स्कूटर के साथ होगा। ADV-160 और Rebel 300 के बाद होंडा के 10 प्रोडक्ट वाले पोर्टफोलियो के बाकी मॉडल अलग-अलग फेड में लॉन्च किए जाएंगे।
Tag: #nextindiatimes #HondaADV160 #Honda




