टेक्नोलॉजी डेस्क। Honor ने अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor Play 20A पेश करने का एलान किया है। इस फोन को बड़ी बैटरी और एक सेकेंडरी रियर स्क्रीन के साथ लाया गया है। ऑनर ने इस रियर स्क्रीन को सेल्फी डिस्प्ले नाम दिया है। इस फोन में मीडियाटेक का चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी
Honor Play 20A स्मार्टफोन में 6.9-इंच की IPS स्क्रीन दी है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और स्लीम बैजल मिलते हैं। यह फोन बजट सेगमेंट में लाया गया है, जिसमें सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी गई है। ऑनर के इस फोन में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है। Honor Play 20A स्मार्टफोन MediaTek G81 प्रोसेसर दिया है। ऑनर का यह फोन एंट्री-लेवल चिपसेट के साथ मार्केट में लाया गया है, जो डेली यूज जैसे ब्राउजिंग, मैसेजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए बेस्ट है। इसके साथ ही यह चिप हल्की-फुल्की गेमिंग में भी निराश नहीं करता है।

फोटोग्राफी सेटअप की बात करें तो ऑनर के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिससे आप सेल्फी भी ले सकते हैं। ऑनर के इस फोन में इसके लिए सेकेंडरी डिस्प्ले भी दी है। रियर पैनल में दिए इस डिस्प्ले में नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और मीडिया कंट्रोल जैसे बेसिक फंशन यूज कर सकते हैं।
Honor Play 20A स्मार्टफोन को 128GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Honor Play 20A स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन Midnight Black, Light Blue, और Starry Purple में पेश किया गया है। ऑनर ने फिलहाल इस फोन की कीमत और सेल डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है।
Tag: #nextindiatimes #HonorPlay20A #Honor




