36.6 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 4, 2026

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम घोषित, जेम्स कोल्स को मिला मौका

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्‍लैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टी20 के बाद भारत और इंग्‍लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्‍यीय टीम का एलान किया।

यह भी पढ़ें-धोनी से लेकर रिंकू सिंह तक, जानें कौन है IPL 2026 के सबसे बड़े फिनिशर?

इस टीम में ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स (James Coles) को शामिल किया गया है। जेम्‍स ने अभी तक कोई वनडे मैच नहीं खेला है। साथ ही जोश टंग भी टीम में हैं, जिन्होंने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और साकिब महमूद की भी टीम में वापसी हुई है।

तीन मैचों की यह सीरीज मंगलवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू होगी। इसके बाद 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में दूसरा मुकाबला और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा मैच खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का पहले ही एलान हो गया था।

कौन हैं जेम्स कोल्स:

जेम्स कोल्स (James Coles) का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वह ऑक्सफोर्डशायर क्रिकेट बोर्ड के साथ ससेक्स की खिलाड़ी विकास साझेदारी की खोज हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड के मैग्डलेन कॉलेज स्कूल से पूरी की है। कोल्स ने बहुत ही कम उम्र में यह साबित कर दिया था कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्होंने मात्र 16 साल और 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। द ओवल के मैदान पर सरे के खिलाफ ‘बॉब विलिस ट्रॉफी’ में जब उन्हें मौका मिला, तो वह ससेक्स के इतिहास में सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए।

इंग्‍लैंड की वनडे टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग।

भारत की वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

Tag: #nextindiatimes #indvseng #JamesColes

RELATED ARTICLE