41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

धोनी से लेकर रिंकू सिंह तक, जानें कौन है IPL 2026 के सबसे बड़े फिनिशर?

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास फैंस के एक से बढ़कर फिनिशर देखे हैं, जिसमें कई दिग्गजों का नाम शामिल रहा। IPL में किसी भी टीम की असली ताकत उसके फिनिशर होते हैं। इस बार 10 टीमों में 31 मैच फिनिशर शामिल हैं। आइए जानते हैं किस टीम में कौन से धुरंधर मैच फिनिशर शामिल हैं?

यह भी पढ़ें-IPL के एक मैच से कितना कमा रहे वैभव सूर्यवंशी? रकम जान उड़ जाएंगे होश

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है। आईपीएल 2026 में इस टीम में तीन बड़े फिनिशर शामिल हैं। हार्दिक पंड्या, नमन धीर और विल जैक्स जैसे मैक्स फिनिशर किसी भी मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ सकते हैं और जीत दिला सकते हैं। सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा और डिवाल्ड ब्रेविस जैसे चार बड़े फिनिशर शामिल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास टिम डेविड, जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड जैसे तीन बड़े मैच फिनिशर हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास डेविड मिलर, समीर रिज्वी और आशुतोष शर्मा जैसे मैच जीताने वाले धुरंधर फिनिशर शामिल हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के पास तीन बेहतरीन फिनिशर हैं। इनमें शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसन के नाम शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस (GT) टीम के पास जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया और ग्लेन फिलिप्स जैसे फिनिशर हैं। LSG के पास निकोलस पूरन, आयुष बडोनी और अब्दुल समद जैसे तीन मैच फिनिशर हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास जहां वैभव सूर्यवंशी जैसा बेहतरीन ओपनर हैं तो वहीं टीम के फिनिशर में शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा शामिल हैं।सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)के पास फिनिशर के तौर पर एक नए खिलाड़ी लायम लिविंगस्टन जुड़े हैं। इस खिलाड़ी के अलावा इस टीम के पास हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा जैसे मैच खत्म करने वाले दो खिलाड़ी पहले से शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #MSDhoni

RELATED ARTICLE

close button