38.8 C
Lucknow
रविवार, जुलाई 5, 2026

दिल्ली में 10 साल बाद मानसून की सबसे सुस्त शुरुआत, जानिए अब कब होगी बारिश!

नई दिल्ली। राजधानी में मानसून (monsoon) को आए तीन दिन बीत गए हैं लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। हालांकि शनिवार को कुछ जगहों पर बौछारें पड़ीं, लेकिन यह उमस वाली गर्मी को शांत करने के लिए नाकाफी रही। स्काईमेट के अनुसार रविवार और सोमवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बौछारें पड़ेगी लेकिन बहुत अधिक बारिश नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-मुंबई में मानसून की एंट्री,पहली बारिश में ही लबालब हुई मायानगरी

बता दें कि दिल्ली में पूरे एक दशक बाद मानसून की इतनी धीमी शुरुआत हो रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है। सुबह के समय हल्की बारिश और आंधी रहेगी। शाम के समय भी हल्की बारिश और आंधी रहेगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। 6 से 9 जुलाई तक मौसम खुशनुमा रहेगा। तापमान में भारी कमी आएगी।

सुबह के समय बारिश और आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान इस दौरान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री रह सकता है। वहीं 10 जुलाई से तापमान फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

स्काईमेट के मुताबिक मानसून अभी मध्य प्रदेश, मुंबई आदि में सक्रिय है। यह धीरे-धीरे दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में रविवार शाम से संभावना है कि राजधानी में मानसून एक्टिव होने लगेगा। 6 से 9 जुलाई तक मानसून की मध्यम बारिश होगी। हालांकि इस दौरान पूरे दिन होने वाली झमाझम बारिश के आसार तो नहीं हैं लेकिन अच्छी बारिश होगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा। इसके बाद एक बार फिर बारिश कम होने लगेगी और उमस वाली गर्मी लौट आएगी।

Tag: #nextindiatimes #monsoon #weather #rain

RELATED ARTICLE