डायबिटीज मरीजों के लिए दवा समान हैं ये फल, एक हफ्ते में ही दिखेगा असर

लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज (diabetes) में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ दवा ही नहीं ली जाती। इसके साथ ही अपने रोज के खाने-पीने पर भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि ऐसा न करने पर कई बार दवा भी बेअसर हो सकती है। यह बात फलों पर भी उतनी लागू होती है क्योंकि इस स्थिति से बचने के लिए फाइबर से भरपूर और सही ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल फायदा दे सकते हैं तो वहीं दूसरे फलों से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल से बाहर हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या शुगर या बीपी के मरीज कर सकते हैं अंगदान? जानें क्या कहता है मेडिकल साइंस

-फाइबर से भरपूर सेब ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। सबसे जरूरी बात कि सेब को छिलकों समेत ही खाया जाना चाहिए क्योंकि इसके ज्यादातर फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स सिर्फ छिलकों में ही मौजूद होते हैं। कई अध्ययन में तो यह भी पाया गया है कि जो लोग हर दिन 1 से ज्यादा सेब खाते हैं उन्हें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 28% तक कम रहता है।

-एक मध्यम आकार की नाशपाती में हमारे दिनभर की जरूरत का लगभग 1/4 फाइबर मौजूद होता है। बता दें कि यह फल ब्लड शुगर लेवल को स्टेबलाइज करने के लिए जाना जाता है क्योंकि यह शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है।

-संतरा विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फल है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि संतरे के सीमित मात्रा में सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। वहीं संतरे को जूस के बजाय साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

-अंगूर में पोटेशियम अच्छी खासी मात्रा में होता है, यह शरीर में सोडियम लेवल को बैलेंस करके ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही, अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ब्लड वेसल्स को बेहतर बनाने में भूमिका निभाते हैं।

Tag: #nextinditimes #Lifestyle #diabetes

RELATED ARTICLE