ऑटो डेस्क। दुनिया में कई बेहतरीन कारों को ऑफर करने वाली निर्माता Aston Martin ने नई कार को ऑफर कर दिया है। इसे वैलेन नाम से ऑफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह निर्माता की ओर से ऑफर की गई अब तक की सबसे ताकतवर कार है। निर्माता की ओर से इस कार में 5.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है।
यह भी पढ़ें-बिना पेट्रोल वाली बाइक लॉन्च, जानें Flex Fuel Motorcycle की कितनी है कीमत
इसे 850 हॉर्स पावर और एक हजार न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ निर्माता की ओर से आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। इस इंजन से कार को 3.4 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 345 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
एस्टन मार्टिन की ओर से इस कार को कार्बन फाइबर, एल्यूमिनियम, टाइटेनियम, मैग्नीशियम जैसी सामग्रियों से बनाया है, जिससे इसका वजन काफी कम हो जाता है। यह कार एस्टन मार्टिन की वैन्क्विश से 110 किलोग्राम तक हल्की है। इसे निर्माता ने अपनी अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन दिया है।

निर्माता की ओर से इस कार में एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, 21 इंच अलॉय व्हील्स, 170 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, एलईडी टेल लाइट, टाइटेनियम एग्जॉस्ट, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट/स्टाप, स्पोर्ट्स प्लस सीट, 15 स्पीकर बोवर्स और विल्किंस ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को दिया गया है। एस्टन मार्टिन वैलेन को सीमित संख्या में ही बनाया जाएगा। इसकी सिर्फ 150 यूनिट्स की ही बिक्री की जाएगी। इस कार की कीमत 19.46 करोड़ रुपये रखी गई है। जिसकी डिलीवरी 2027 से शुरू होगी।
Tag: #nextindiatimes #AstonMartinValen #automobile




