दिन-रात पानी में रहने वाले इकबाल की मदद को आगे आए अनंत अंबानी, ऐसे की मदद

कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के किशोर इकबाल, जो एक दुर्लभ चिकित्सकीय समस्या के कारण लंबे समय तक तालाब में रहने को मजबूर था, को विशेष इलाज के लिए मुंबई लाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी (Anant Ambani) के निर्देश पर किशोर को एयरलिफ्ट कर मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डाक्टर उसकी जांच और उपचार करेंगे।

यह भी पढ़ें-कितनी संपत्ति के मालिक हैं अनंत अंबानी?

इकबाल के माता-पिता आर्थिक परेशानी के कारण लंबे समय तक उसका इलाज कराने में असमर्थ थे और मदद की अपील की थी। विशेषज्ञों ने लंबे समय तक पानी में रहने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चेतावनी दी थी। बताया गया कि इकबाल कई दिनों तक तालाब में ही रहता था। उसका कहना था कि जैसे ही वह पानी से बाहर आता है, उसके पूरे शरीर में तेज जलन होने लगती है। उसने यह भी बताया था कि उसे ऐसा महसूस होता है जैसे किसी अदृश्य शक्ति का प्रभाव उस पर हो गया हो, जिसके कारण वह लंबे समय तक पानी में रहने लगा।

इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें वह तालाब में बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों ने उसके मामले पर ध्यान दिया और जांच के बाद मुंबई में इलाज की व्यवस्था की गई।

इकबाल की अजीब हालत तब सबके सामने आई जब एक वीडियो में उसे तालाब में बैठा पाया गया। उसके परिवार और पड़ोसियों के मुताबिक, किशोर दिन-रात लंबे समय तक तालाब में ही रहता था क्योंकि पानी में रहने से उसे अपनी बीमारी से कुछ राहत मिलती थी। जब यह यह मामला अनंत अंबानी तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर इकबाल की हालत जानने और इलाज का तरीका तय करने के लिए मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक टीम मुर्शिदाबाद भेजी गई।

Tag: #nextindiatimes #AnantAmbani #iqbal

RELATED ARTICLE