टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक कंपनी ने अपनी Pova 8 लाइनअप का नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Pova 8 Pro 5G के नाम से भारत में पेश किया है। ये नया हैंडसेट देश में स्टैंडर्ड Pova 8 मॉडल के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद लॉन्च किया गया है। नया Pova 8 Pro 5G देश में तीन कलर ऑप्शन में जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें-50MP कैमरे वाले सस्ते Poco C65 की आज से शुरू हुई सेल
कीमत की बात करें तो Pova 8 Pro 5G की कीमत 49,999 रुपये से शुरू हो जाती है। कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है। नया Pova स्मार्टफोन भारत में 21 अगस्त से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Pova 8 Pro 5G तीन कलर ऑप्शन आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन में आता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.78-इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस HiOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर बेस्ड है। टेक कंपनी ने Pova 8 Pro 5G के लिए दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजैशन के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, NFC, GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo सपोर्ट भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Pova8Pro5G #technology




