नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को रिलीज किया गया था। एक्टर की पिछली फिल्में गदर 2 और बॉर्डर 2 की कमर्शियल परफॉर्मेंस को मद्देनजर रखते हुए माना जा रहा था कि बंटवारा 1947 भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ेगी लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ तो नहीं नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें-ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे सलमान खान, ये गाना सुनकर खूब रोते थे
रिलीज के चौथे दिन बंटवारा 1947 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का समीकरण एकदम से बदल गया है, जिसका अंदाजा आप मूवी की ग्लोबली कमाई के ताजा आंकड़ों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। वीकेंड के बाद किसी भी फिल्म के लिए कमाई के मामले में सोमवार को दिन काफी अहम रहता है।
माना जाता है कि जो फिल्म मंडे टेस्ट में कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाती है, वह पूरे हफ्ते कामयाबी हासिल करती है। लेकिन जो ऐसा नहीं कर पाती है, वह पीछे रह जाती है। फिलहाल सनी देओल की बंटवारा 1947 के साथ कुछ ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के चौथे दिन बंटवारा 1947 की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई है, जिससे कहीं न कहीं मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। गौर किया जाए बंटवारा 1947 के सोमवार को हुए वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो वह महज 3 करोड़ से अधिक रहा है और इसके साथ ही फिल्म की अब तक की ग्लोबली कमाई 40 करोड़ से ज्यादा हो पाई है।
सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा जैसे तमाम बड़े कलाकारों से सजी बंटवारा 1947 सही मायनों में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही है और फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है। राजकुमार संतोषी जैसे डायरेक्टर और आमिर खान प्रोडक्शंस जैसे बड़े बैनर तले बनने के बावजूद बंटवारा 1947 अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है।
Tag: #nextindiatimes #Batwara1947 #SunnyDeol




