मुंबई। हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से ‘अंधभक्त’ बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने साफ किया कि उनकी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश और उसकी तरक्की के लिए है। अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ईशा की बात का समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें-‘अपने नाम से हटा दो खानदान का नाम’…जब कंगना रनौत से खफा हो गए थे दादा
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईशा का वीडियो शेयर किया और बताया कि वह उनकी बात से क्यों सहमत हैं। उन्होंने लिखा, ‘वाह, मेरे लिए इसे बहुत अच्छे से समझाया गया है – जैसे हाई स्कूल में मैंने उस टीचर का विरोध किया था जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर डंडे से मारता था, 26/11 की हिंसा का विरोध किया। निर्भया कांड की बर्बरता का विरोध किया। अपनी किसी भी कमी या मुश्किल के लिए कभी माता-पिता को दोष नहीं दिया। बल्कि पूरे परिवार को उसी जीवन स्तर तक ऊपर उठाया जिसे मैंने खुद अपनी मेहनत से हासिल किया था।’

साल 2019 में भारतीज जनता पार्टी जॉइन करने वालीं ईशा कोप्पिकर ने आगे कहा, ‘मैं जिससे भी मिलती हूं, वे मुझे ‘भक्त’ मानते हैं। मुझे अपने देश और अपने लोगों से प्यार है। मुझे अपनी जिंदगी से भी बहुत प्यार है।’ अपने ओरिजिनल वीडियो में, ईशा ने ‘अंधभक्त’ शब्द के इस्तेमाल के बारे में बताया और कहा, ‘हां, मैं एक अंधभक्त हूं। अगर अपने देश से प्यार करना और उसे तरक्की करते देखना ही भक्ति है, तो हां, मुझे भक्त… अंधभक्त होने पर गर्व है। लेकिन मेरी यह अंधी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने देश के लिए है।’
कंगना रनौत का कमेंट जंतर-मंतर पर ‘जेन जी’ (Gen Z) के विरोध प्रदर्शनों की उनकी पिछली आलोचना को लेकर आया है। पिछले महीने, उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। ‘जेन जी’ के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं।’
Tag: #nextindiatimes #GenZ #KanganaRanaut #IshaKoppikar




