तमिलनाडु। तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। तंजावुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर दिए विवादित बयान के मामले में राज्य के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है।
यह भी पढ़ें-CM विजय-तृषा पर टिप्पणी कर बुरे फंसे उदयनिधि स्टालिन, लिए गए हिरासत में
मद्रास हाई कोर्ट के दखल के बाद हुई इस कार्रवाई के केंद्र में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके की शिकायत थी। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब उदयनिधि स्टालिन की संपत्ति और कमाई के जरियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कानूनी दांव-पेच के बीच उदयनिधि स्टालिन की संपत्ति के आंकड़े भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
चुनाव आयोग को दिए गए आधिकारिक नामांकन हलफनामे के मुताबिक उदयनिधि स्टालिन ने अपनी कुल संपत्ति 20.64 करोड़ रुपये घोषित की है। उनकी यह संपत्ति उनके पिता और राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा अपने चुनावी हलफनामे में घोषित 6.25 करोड़ रुपये की संपत्ति से तीन गुना से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति में 12.92 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और लगभग 7.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इसके अलावा अचल संपत्तियों पर 42.92 लाख रुपये का निर्मित ढांचा भी दर्ज है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के पास महंगी गाड़ियों और बैंक बैलेंस का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उनके पास करीब 1 करोड़ रुपये की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर और लगभग 23 लाख रुपये मूल्य की टोयोटा इनोवा कार मौजूद है। नकदी और बैंक खातों की बात करें तो उनके पास हाथ में 50,000 रुपये नकद हैं जबकि अलग-अलग बचत खातों में करीब 23 लाख रुपये की राशि जमा है।
चुनावी नियमों का सही तरीके से पालन करने और चुनाव संबंधी खर्चों का अलग हिसाब रखने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये का एक विशेष बैंक खाता भी खोल रखा है। वहीं अगर देनदारी या कर्ज की बात करें तो उन पर केवल 1.55 लाख रुपये का बकाया है।
Tag: #nextindiatimes #UdhayanidhiStalin #Tamilnadu




