एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण (Ramayana) के बारे में खूब बाते हो रही हैं। खासतौर पर रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर जब से सामने आया है, तब से सुर्खियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण एक बार फिर से अपनी कास्ट को लेकर चर्चा में आ गई है।
यह भी पढ़ें-माधुरी दीक्षित का यह गाना टीवी-रेडियो पर हो गया था बैन, जानें ऐसा क्या था इसमें?
बीते दिनों में रामायण के विभीषण के किरदार को लेकर तमाम एक्टर्स के नाम सामने आए। खासतौर पर जयदीप अहलावत इस मामले में रेस में काफी आगे रहे। लेकिन बाद ये भी साफ हो गया कि जयदीप यह किरदार नहीं निभाएंगे। अब एनडीटीवी की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हरीश उथमन (Harish Uthaman) आपको रामयाण में विभीषण के कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं।

हालांकि इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन अगर इस दावे में थोड़ी बहुत भी दम है तो यकीनन तौर पर हरीश एक दमदार एक्टर हैं और साउथ सिनेमा में वह अधिकतर नेगेटिव रोल प्ले करने के लिए जाने जाते हैं। कैथी और विक्रम जैसी कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर हरीश उथमन ने वाहवाही लूटी है। लेकिन रामायण में विभीषण का रोल पॉजिटिव है, ऐसे में हरीश इसे कैसे प्ले करेंगे, ये देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा। अगर वह रामायण का हिस्सा हैं तो रावण के छोटे भाई के किरदार के लिए वह एक दम परफेक्ट च्वाइस हो सकते हैं।
फिल्म रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। इसके अलावा अपनी बड़ी कास्ट को लेकर भी ये फिल्म चर्चा में लंबे समय से बनी हुई है। इस माइथोलॉजिकल मूवी में रणबीर कपूर और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, साई पल्लवी, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और सौरभ सचदेव जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Tag: #nextindiatimes #Ramayana #saipallavi #ranveerkapoor




