28 C
Lucknow
रविवार, अगस्त 16, 2026

बैंक की नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए थे प्रदीप रावत, की थीं 2 शादियां

मुंबई। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के रोल से करियर शुरू करने वाले प्रदीप रावत का 4 अगस्त को ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने कई फिल्में भी कीं, जिनमें ‘गजनी’ भी शामिल है। उनकी निजी जिंदगी, परिवार,पत्नी और बच्चों के बारे में यहां बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें-जब पिता को गिफ्ट देने के लिए सलमान खान ने लिया था लोन, भड़क गए थे सलीम खान

Pradeep Rawat अंबाला के रहने वाले थे। पिता की तरह वह भी भारतीय सेना जॉइन करना चाहते थे, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। प्रदीप ने अपनी पढ़ाई पूरी की और ग्रेजुएशन के बाद जबलपुर में एक बैंक में नौकरी करने लगे। इसके बाद वह राज बब्बर के थिएटर ग्रुप ‘एकजुट थिएटर’ से जुड़ गए और एक्टिंग की बारीकियां सीखने लगे।

थिएटर करने के दौरान ही प्रदीप रावत पर राज बब्बर के एक दोस्त की नजर पड़ी। उसी ने प्रदीप को सलाह दी कि वह बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा के रोल के लिए ऑडिशन दें। प्रदीप रावत ने ऐसा ही किया और उन्हें वह रोल मिल गया। इस तरह प्रदीप रावत की एक्टिंग की दुनिया में शुरुआत हो गई।

प्रदीप रावत की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की थीं। हालांकि, पहली पत्नी कौन थी और उनका नाम क्या था, इसकी कहीं जानकारी नहीं है। लेकिन इस शादी की बात प्रदीप रावत ने ही खोली थी। उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में पहली पत्नी से तलाक और उसकी वजह बताई थी। पहली पत्नी ने उन पर हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। साढ़े पांच महीने में ही तलाक हो गया।

प्रदीप रावत ने फिर कल्याणी रावत से शादी की थी, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। हालांकि, वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह पब्लिक इवेंट्स में भी पति के साथ ही नजर आती थीं। प्रदीप रावत और कल्याणी की मुलाकात फिल्म ‘स्टालिन’ के सेट पर हुई थी। प्रदीप रावत को कल्याणी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालांकि, उस समय कल्याणी ने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रदीप रावत का बेटा भी है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है। प्यार से एक्टर उसे विक्रम रावत बुलाते थे। विक्रम क्या करता है, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #PradeepRawat #Entertainment

RELATED ARTICLE