30.5 C
Lucknow
बुधवार, अगस्त 5, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, जानें इस SUV के फीचर्स

ऑटो डेस्‍क। एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की ओर से कई वाहनों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से Mahindra Scorpio N Facelift को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस वेरिएंट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, क्रोम डोर हैंडल, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें-महिंद्रा ने दिया तोहफा, Bolero से लेकर XUV 700 तक की कीमतें घटी

इस एसयूवी के इंटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, टिंटेड विंडो, 12 स्‍पीकर के साथ सोनी का ऑडियो सिस्‍टम, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, नया डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ADAS को भी दिया गया है।

महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प को ही दिया गया है। जिसके साथ इसे छह स्‍पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी दिया गया है। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया गया है।

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 13.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 25.49 लाख रुपये है। तकनीकी तौर पर स्कॉर्पियो-एन महिंद्रा की मिड-साइज़ एसयूवी है, जो हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, टाटा सिएरा, मारुति ग्रैंड विटारा के टॉप वेरीएंट्स के साथ-साथ टाटा हैरियर, टाटा सफ़ारी और अपनी ही कंपनी की महिंद्रा XUV 7XO जैसी एसयूवीज़ को टक्कर देती है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraScorpioNFacelift #Mahindra

RELATED ARTICLE